भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
मुसकैनी पहाड़ी के पीछे जुआ खेलने के दौरान हुए मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मारपीट की घटना में टीकर टोला निवासी ओमप्रकाश साह घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद द्वारा इलाज किया गया। घायलावस्था में ओमप्रकाश साह ने बताया कि दो शिफ्टों में मुसकैनी पहाड़ी के पीछे और नवही पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर जुआ का खेल होता है, जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। शनिवार को जुआ खेलने के दरम्यान सभी लोगों की मौजूदगी में हमारे साथ मारपीट की गई। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी रामप्रसाद इंदवार ने कहा जुआ होने की जानकारी नहीं है, हालांकि मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर दोनों को थाना बुलाए हैं।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 350842
Views Today : 6
Total views : 504648