श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
श्रीबंशीधर नगर-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग से संख्या 75 स्थित बहियार पुल से नीचे अनियंत्रित बाइक गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलो को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलो में जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलो में रमना थाना क्षेत्र के बहियार कला निवासी सहनाजुदीन अंसारी, साहिद रजा व तारिफ अंसारी का नाम शामिल है। घटना के वक्त जिला मुख्यालय जा रहे स्थानीय विधायक रुककर घायलो का हाल जाना। वही विधायक ने अपने व्यस्त कार्यक्रम को छोड़कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवाने में मदद किया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से श्रीबंशीधर नगर जारहे थे। बहियार स्थित बाकी पुल में अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे से सभी घायलों को निकाल कर बाहर किया। वही विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, अविनाश कुमार, लाल मोहन यादव सहित अन्य लोगो ने अस्पताल पहुंच कर घायलो का हाल जाना।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657