हरिहरपुर/हिंदुस्तान की आवाज़
स्थानीय बाजार प्रांगण में शिव मंदिर निर्माण समिति का गठन गुरु महाराज आचार्य सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सूर्यदेव सिंह को अध्यक्ष, आनंद सिंह को उपाध्यक्ष, अजित सिंह सचिव, संतोष सिंह कोषाध्यक्ष व ईश्वरी प्रसाद सिंह को संरक्षक चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राचीन देवी मंदिर का गुम्बज व स्वयंभू भगवान शंकर का भब्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए उपस्थित ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग भी शुरू कर दिया। मौके पर उपेंद्र सिंह, कॉलिंश शुक्ला, राजकुमार सिंह, नरेश साह, सुरेश साह, निखिल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351847
Views Today : 13
Total views : 505931