भवनाथपुर: झामुमो का प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ कमिटी को मजबूत करने पर बल

भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूर्व 20-सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित किया गया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जीप अध्यक्ष शांति देवी, जिला सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष ।मुक्तेश्वर पांडेय, धर्मराज पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों को माला पहना कर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि जिला में कुछ भाजपा माइंडेड अधिकारी आ गये है, जो सरकार की जो योजना है उसको धरातल पर उतारने का काम नही कर रहे हैं। वैसे अधिकारियों को गढ़वा जिला में नहीं रहने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि एक जुट हो कर पार्टी के लिए काम करे ।सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को क्षेत्र में लोगो को जागरूक करते हुए घर-घर पहुचाएं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि बूथ कमिटी को मजबूत करेंगे तभी आने वाले विधानसभा चुनाव को जीत पाएंगे। इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्य को जन जन तक पहुचाने का कार्य करें। वहीं बैठक में कार्यकर्ता दो गुट में दिखे। पूर्व 20-सूत्री अध्यक्ष ने प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन ठाकुर को सक्रिय नही होने की बात कही तो वही कबूतरी देवी ने प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन ठाकुर के पक्ष में बोलते हुए कहा कि चंदन ठाकुर मेहनती व सक्रिय प्रखण्ड अध्यक्ष है। भवनाथपुर में झामुमो का झंडा उठाने वाला कोई नही था, उस दिन भी अकेले झंडा लेकर खड़े रहते थें। इस दौरान बीजेपी सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह व संचालन मनोज यादव ने किया। सम्मेलन को पूर्व प्रत्याशी ताहिर अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, खरौंधी जिला सदस्य धर्मराज पासवान, जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, कामता प्रसाद, उपप्रमुख पिंटू टोप्पो, विकास कुमार कुशवाहा, कबूतरी देवी, प्रखंड अध्यक्ष चंदन ठाकुर, अशर्फी राम, भवनाथपुर प्रमुख शोभा देवी, राजेंद्र पासवान, हीरामन भूइयां, विशंभर राम सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान कैलान पंचायत की मुखिया सुकनी देवी, दीपक वर्मा, घनश्याम शुक्ला, बाला यादव, शमशेर अंसारी, विजय रावत, राम प्रताप यादव, अजमुद्दीन अंसारी, शशि दुबे,अकबर अंसारी, उमेश शर्मा, राज कुमार मेहता, ओमप्रकाश चौबे, दिलीप चौबे, दिनेश राम, प्रेम चंद्रवंशी, सुशीला देवी, चंदा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!