रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
रंका प्रखंड के मानपुर पंचायत में पुटु मोड़ से लेकर अमानउद्दीन के मकान तक बनने वाले पीसीसी रोड का शिलान्यास जिला के 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने किया। इस दौरान 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की झामुमो सरकार आम जनता के हित के लिए लगातार काम कर रही है। विकास योजनाएं धरातल पर दिख रही है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मंत्री मिथिलेश ठाकुर कृतसंकल्पित है। छोटी-बड़ी सभी समस्याओं पर मंत्री का पैनी नजर है। कोई भी समस्या बाकी नही रहेगी। इस दौरान रंका ब्लॉक प्रमुख हेमंत लकड़ा, मानपुर पंचायत के मुखिया हाशिम अंसारी, बीडीसी असमउद्दीनअंसारी, पूर्व मुखिया असदुद्दीन, 20 सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, खपरो पंचायत के मुखिया जफर अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, करिया पंचायत के मुखिया पप्पू यादव, झामुमो युवा अध्यक्ष दीपक सोनी, सचिव इरफान अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351809
Views Today : 4
Total views : 505891