धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सचितानन्द सिंह को शिक्षकों द्वारा सम्मानित करते हुए विदाई दी गयी। धुरकी प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सामूहिक तौर पर अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वही कार्यक्रम में धुरकी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत विदाई गीत गाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विदाई दी। विदाई के दौरान सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड प्रमुख शांति देवी ने शॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही शिक्षकों ने मुख्य अतिथि को डायरी-कलम देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख शांति देवी, एसबीआई के कैशियर विपुल कुमार ने बीईइओ के कार्यकलापों की सराहना किया। वही कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार भारती ने किया।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय निर्देशों के अनुपालन के प्रति हमेशा से कर्मशिल रहते थे। जिन्हें सभी प्रखंड व शिक्षा कर्मीयों के अलावा आम नागरिकों के साथ उनका बेहतर समन्वय रहता था। जबकि अपने कर्मियों को हर हाल में आम लोगों के साथ अच्छा सम्बन्ध रखने के लिए प्रेरित करते रहे। वहीं वे अब तक के सबसे कुशल बीईईओ के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। मौके पर धुरकी मुखिया महबूब अंसारी, सीआरपी गुलाम सरवर खान, बैजनाथ सिंह, विशाल प्रताप देव, संजय कुमार, सत्यप्रकाश मिश्रा, राजेश राम, अरुण कुमार गुप्ता, पिंटू कुमार अब्दुल रसीद अंसारी, अतिकुर रहमान, कासिम अंसारी, मोतीलाल शाह, प्रभु राम सहित शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 36
Total Users : 351895
Views Today : 46
Total views : 505992