रमना (गढ़वा )/राहुल कुमार
सिलीदाग पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नगर उंटारी रीना साहू से संपर्क कर अपने पंचायत के विकलांग, असहाय, लोगों के लिए ट्राई साइकिल और व्हील चेयर की उपलब्ध कराने की मांग किया है। मुखिया की मांग पर परियोजना अधिकारी ने तत्काल अमल करते हुए सिलीदाग पंचायत के लिए 04 व्हील चेयर और 02 ट्राई साइकिल किया है। वहीं मौके पर ही मुखिया अनीता देवी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू द्वारा संयुक्त रुप से विवाटिकर निवासी उमाशंकर पाल, सिलिदाग के वार्ड संख्या-9 निवासी राजू कुमार और नीतू कुमारी, वार्ड संख्या-7 निवासी संध्या कुमारी को व्हीलचेयर के साथ वार्ड संख्या- 12 निवासी गीता देवी को ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। सिलीदाग के लोग ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर पाकर काफी खुश दिखे।
Advertisement






Users Today : 22
Total Users : 351881
Views Today : 31
Total views : 505977