भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
जिला में जारी चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की छह दिनों से जारी हड़ताल के समर्थन में भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी भी हड़ताल पर बने हुए हैं। वहीं बुधवार को ग्रामीण चिकित्सकों व दवा विक्रेताओं ने भी इस हड़ताल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि सीएचसी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सक नीतीश भारती के द्वारा आधा दर्जन से अधिक इमरजेंसी मरीजों का इलाज किया गया।
जबकि दूसरी ओर एआईएम और झासा के आह्वान पर भवनाथपुर के निजी क्लीनिक और दवा दुकानें सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक के लिए बंद कर दिए गए। मौके पर महिला डॉक्टर प्रियंका कुमारी,आयुष डॉक्टर नीतीश भारती,अभिनीत विश्वास,सीएचओ कमल सैनी,बीएएम प्रदीप कुमार पाठक,अनुप कुमार,एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद,मनोज पाठक,उपेंद्र कुमार साह,चंद्रशेखर प्रसाद,सुनील पटेल,अरुण लकड़ा,रानी कुमारी,अगाथा टोप्पो आदि कर्मियों ने गोलबंद होकर विरोध प्रदर्शन किए।
Advertisement








Users Today : 33
Total Users : 351892
Views Today : 43
Total views : 505989