गढ़वा/विकास कुमार बबलू
चिनिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना क्षेत्र के मसरा गांव निवासी नन्हेश्वर कोरवा की 16 वर्षीय पुत्री सरीता कुमारी ने गुरुवार को दिन मे अपने दुपट्टे से महुआ के पेड़ मे फांसी लगा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर थाने ले आयी। मृतिका अपने घर से एक किलोमीटर दूर स्थित महुआ के पेड़ से फांसी लगा लिया था। स्थानीय लोगो ने पेड़ से लटकता हुआ शव देखा। जिसके बाद आग की तरह यह खबर फैल गयी। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल जाकर मामले की जानकारी लेते हए देखे गए। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार से पुछे जाने पर कहा कि इसकी जानकारी मिलने पर एएसआई जगनरायन शर्मा व पुलिस के जवान को भेजकर शव को अपने कब्जे मे लेकर थाना लाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Advertisement








Users Today : 29
Total Users : 351796
Views Today : 48
Total views : 505878