मझिआंव:। गढ़वा जिले के मझिआंव के खरसोता में बाइक दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गयी। घटना रविवार शाम की है। मृतकों में बाइक सवार पंकज कुमार यादव व ललन यादव की पत्नी कुंती देवी का नाम शामिल है। घटना के बारे में स्थानीय निवासियों ने बताता की पंकज अपने दो अन्य दोस्तो के साथ बाइक से गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान रोड पे चल रही कुंती देवी को धक्का मार दिया। जिससे पंकज और कुंती गंभीर रूप से घायल हो गए। कुंती की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि पंकज रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद घर चला गया था। रात 11 बजे करीब उसकी भी मौत हो गयी। लोगो ने बताया कि उसकी मौत महिला की मौत की सुनकर सदमे के कारण हो गयी। स्थानीय लोगो के अनुसार बाइक चलाते वक्त वह नशे में धुत था। दोनों मृतकों का पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818