भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
सूर्य मंदिर के सामने बुधवार को हुए दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गये। घायलों में भवनाथपुर के ढेकुलिया निवासी गोविंद कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार के अलावे कर्पूरी चौक निवासी चंद्रेश कुमार और गौरव कुमार का नाम शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां आयुष डॉक्टर निशंक निश्रम और एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद द्वारा इलाज किया गया। वही गंभीर रूप से घायल चंदेश कुमार और गौरव कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी केअनुसार चंदेश कुमार और गौरव कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान सूर्य मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। उक्त मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। घटना में सभी मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 351866
Views Today : 7
Total views : 505953