रमना (गढ़वा )/राहुल कुमार
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एलपीजी पंचायत के तहत भागोडीह स्थित चौपाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को गैस सिलिंडर से सुरक्षा एवं रख-रखाव के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा रिफलिंग कराने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक हजारीबाग नितेश कुमार के निर्देश पर किया गया। मौके पर एजेंसी संचालक प्रवीण कुमार,मैनेजर किशोर कुमार,रितेश रंजन,पंकज कुमार,अभिषेक कुमार,कुलदीप प्रजापति,सन्तोष कुमार,कन्हाई कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 24
Total Users : 351791
Views Today : 43
Total views : 505873