धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
थाना परिसर मे रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धुरकी व सगमा के बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी के अलावे दोनो प्रखंड के जनप्रतिनिधी और समाज के सभी प्रबुद्धजन मौजूद थे। बैठक मे सीओ अरूण कुमार सिंह व बीडीओ सत्यम कुमार ने थाना परिसर मे आए दोनो प्रखंड वासियों से रामनवमी पर्व के दौरान आपसी भाइचारा और बिना भेदभाव के सौहार्द के साथ पर्व को मनाने के लिए अपील किया।
बैठक मे मुख्य रूप से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी, मोबीन अंसारी, जिप सदस्य सुनीता कुमारी, उपप्रमुख धर्मेंद्र यादव, सदर पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी, पुर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने भी दोनो प्रखंड के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी को रामनवमी पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आश्वस्त किया। थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा कहा की पर्व के दौरान भक्ति गीत संगीत बजाने पर रोक नही रहेगी, लेकिन डीजे साउंड को अत्यधिक साउंड मे बजाने पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं पर्व के दौरान किसी भी तरह के आंशिक और छोटी-छोटी बातों पर तुल नही देना होगा। थाना प्रभारी ने यह भी कहा की मुख्य रूप से सोशल मिडिया वाट्सएप, फेसबुक इत्यादि पर भी उनकी पैनी नजर रहेगी। उन्होने यह भी कहा की धुरकी व सगमा प्रखंड मे जितने भी वाट्सएप ग्रुप है, उन सबकी जानकारी उनके पास है। उन्होने कहा की रामनवमी पर्व को सभी लोग आपसी सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। पुलिस-प्रशासन पर्व के दौरान क्षेत्र मे मौजुद रहेगी। बैठक मे भाजपा के पुर्व जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, रामप्रवेश गुप्ता, साबीर अंसारी, बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह, पुर्व मुखिया मकबूल अंसारी, सत्यनारायण बैठा, मनोज कुमार सिंह, दामोदर जायसवाल, श्यामकिशोर विश्वकर्मा, योगेंद्र यादव, हरिलाल सिंह, शशी कमलापुरी, कुदुस अंसारी, पुर्व मुखिया विनोद राम सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
Advertisement









Users Today : 33
Total Users : 351892
Views Today : 43
Total views : 505989