श्री बंशीधर नगर: लोहिया जयंती पर परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, सड़क से सदन तक किताब का होगा विमोचन

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में लोहिया जयंती के अवसर पर भवनाथपुर मोड के समीप परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनिकेत पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ रामनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह और पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में देश के जाने माने हस्ती शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कॉफी टेबल बुक “सड़क से सदन तक” तक का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व न्यायाधीश सह लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष टी गोपाल सिंह, वाराणसी के समाजवादी चिंतक विजय नारायण, विकाश भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, राममनोहर रिसर्च फाउंडेशन कोलकाता के सचिव राजकुमार रुंगटा, राष्ट्रीय पुस्तकालय संस्कृति मंत्रालय भारत के सदस्य राजकुमार महतो, रेल एवं वित्त मंत्रालय के सदस्य सतीश मिश्रा, लोक क्रांति अभियान नई दिल्ली के संयोजक गोविंद यादव, समाजवादी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्युष नंदन सहित कई नामी गिरामी लोग अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी करेंगे। अभिषेक रंजन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को लोहिया के विचार के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि लोहिया देश के महान व्यक्ति थे। राजनीति में रहकर राजनीति के खामियां दूर करना उनका मुख्य ध्येय था। भारत को महासंघ को रूप में देखना उनका उद्देश्य था। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता विजय केशरी, मथुरा पासवान, विश्वनाथ भंडारी, नईम खलीफा, सीताराम जायसवाल, अश्विनी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!