भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
टाउनशिप स्थित माइंस अस्पताल में सेल के सीएसआर विभाग द्वारा निःशुल्क आठ दिवसीय मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेल के उपमहाप्रबंधक मनोज कुमार, सीआईएसएफ के एससी एम महेश्वरी, डॉ विजय राम, सेल अधिकारी श्यामल गांगुली, राजेश कुमार,डॉ एस जे कुलु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि सेल के द्वारा हर वर्ष निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन कर हजारों लोंगो को रोशनी प्रदान कर एक बार फिर से इस दुनिया को देखने का मौका मिलता है,जिससे मरीज के साथ साथ हम सबो को भी इस नेक कार्य से खुशियां मिलती है। मनोज कुमार ने इस कैम्प में शामिल मरीजों व स्वजनों को पूर्ण सहयोग करने की अपील करते हुए सभी टीम को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आगे भी यह शिविर का आयोजन होता रहेगा ।डॉ विजय कुमार ने कहा कि आंखों की रोशनी लौटना एक पुनीत कार्य है, कहा कि सेल भवनाथपुर खदान समूह के द्वारा आयोजित यह 20 वां कैम्प है। जिसमे बीते अठारह वर्षों में अब तक लगभग 12 हजार 6 सौ 93 लोंगो को सफल ऑपरेशन से आंखों की रोशनी प्रदान की जा चुकी है, इस 20वें कैम्प में छह सौ मरीजों का ऑपरेशन के लक्ष्य रखा गया है,फिर भी अगर और मरीज बढ़ेंगे तो उनका भी होगा किसी को निराश नही होने देंगे ।उन्होंने इस आई कैम्प में शामिल सभी लोगों से सहयोग करने वाले टीम को हार्दिक बधाई दिया ।इस मौके पर सेल अधिकारी राजेश कुमार, श्यामल गांगुली, एससी एम महेशवरी, आई इन्चुट उड़ीसा के डॉक्टर प्रशांत कुमार,वरिष्ठ पत्रकार सीता राम पाठक ने भी सम्बोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन अनीला मिंज व धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस जे कुलु ने किया ।इस मौके पर अस्पताल के मुकेश कुमार दुबे,एस एन मिश्रा, आरसी मिश्रा,सरोज कुमारी ,ओम प्रशुन, सुशील मिश्रा,दिलीप कुमार ,सीआई एस एफ के जवान शामिलथे ।
Advertisement





Users Today : 8
Total Users : 351515
Views Today : 8
Total views : 505507