धुरकी: राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर कांग्रेस पार्टी आगबबूला, ओबैदुल्लाह ने मोदी सरकार पर जमकर किया प्रहार

धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है। पार्टी द्वारा इसे लेकर गढ़वा में मोदी का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के बाद नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है। विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। यह मजबूत लोकतंत्र के खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने कहा अडानी को लेकर भी पीएम पर निशाना साधा। कहा कि अडानी को बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचा जा रहा है। राहुल गांधी के अडानी के खिलाफ हमले से मोदी डरे हुए है। आवाज़ बंद करना चाहते हैं, लेकिन उनका मंसूबा पुरा नही होगा। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ और अधिक ऊर्जा के साथ विरोध करेगी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि एक शहीद के बेटे पर बार बार ये हमला क्यों? जिस इंदिरा गांधी जी ने देश के लिए जान दे दी, उसके पोते पर इतने वार क्यों? क्योंकि उन्होंने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और मिलीभगत पर आवाज उठा रहे है ?
एक बीमार मां की देखभाल कर रहे बेटे को ED से अत्याचार करवाया जा रहा है। जनता की आवाज महात्मा गांधी, पं नेहरू, सुभाष बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद ने उठाई। अंग्रेज उन्हें इसकी सजा देते थे। आज वही काम मोदी जी कर रही है। राहुल गांधी जब से राजनीति में हैं, वे किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, गरीब, दलित, महिलाओ, पिछडो की आवाज उठा रहे है जो मोदी सरकार को चुभ रहा है। बदले की भावना से विपक्षी नेताओं पर कार्यवाई की जा रही है।
वक्ताओ ने कहा कि जिस जल्दबाजी में राहुल गांधी पर कार्यवाई की गई है, वह गलत है। लोकतंत्र की हत्यारी मोदी सरकार के खिलाफ देशवासी आने वाले चुनाव में जबाब देगी।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री कांत तिवारी , प्रदेश सचिव अरविंद तूफानी गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र नाथ तिवारी, युवा कांग्रेस महासचिव प्रियांशु दुबे,प्रखंड अध्यक्ष मोसाहीद हुसैन,ग्यासुद्दीन अंसारी,इखलाक अंसारी,जवाहर चौधरी,धर्मजित कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष उगेंद्र नाथ चौबे , दिवाकर चौबे ब्रजेंद्र चौधरी,,युवा कांग्रेस के श्रेष्ठ तिवारी,प्रियांशु,अंकित मिश्रा, सानू कुमार,मदन कुमार,रितेश कुमार अर्पित दुबे,वीर कुमार चौरसिया आदि काफी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!