धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी खरवार आदिवासी एकता संघ प्रखंड कमिटी का गठन अंबाखोरेय्या पंचायत भवन में किया गया। पर्यवेक्षक के रूप मे खरवार आदिवासी एकता संघ के केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह अंबाखोरेय्या पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह, जिला सचिव अर्जुन सिंह खरवार, जिला संगठन सचिव भरत सिंह खरवार और भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीडीसी कृष्णा सिंह खरवार मौजूद थे।
निम्नलिखित लोगो को कमिटी के पदाधिकारी के रूप में चयन किया गया।
1. *प्रखंड अध्यक्ष:-* उमेश सिंह खरवार
2. *प्रखंड उपाध्यक्ष:-* अरूण सिंह खरवार
3. *प्रखंड सचिव:-* चंद्रिका सिंह खरवार
4. *उप सचिव:-* हिरा सिंह खरवार
5. *कोषाध्यक्ष:-* निलकंठ सिंह खरवार
6. *प्रखंड सलाहकार:-* कृष्णा सिंह खरवार
7. *सह सलाहकार:-* रघुनाथ सिंह खरवार
8. *प्रखंड मीडिया प्रभारी:-* नंदकुमार सिंह
9. *सह मिडिया प्रभारी:-* शुभलाल सिंह खरवार
केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैले कुरितियों को दूर कर समाज को सशस्कत बनाना हीं एक मात्र संगठन का उदेश्य है। मनोज नें बताया कि आगामी 28 मार्च को गढ़वा के टाउन हाॅल मैदान में शहीद निला़ंबर पितांबर की शहादत दिवस मनाया जाना निश्चित हुआ है। जिसमे अधिक से अधिक लोग उक्त कार्यक्रम में पहुंचे।
इस दौरान मनोज कुमार सिंह को खरवार आदिवासी एकता संघ झारखंड प्रदेश केंद्रीय सदस्य बनाये जाने पर उनका सम्मान किया गया।
इस दौरान हिरामन सिंह, नकु सिंह, रणविजय सिंह, भागीरथी सिंह, भोला सिंह, शिवनाथ सिंह, देवनाथ सिंह, महेश सिंह, जवाहिर सिंह, नेतमन सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, विनेश कुमार सिंह, कोदू सिंह, अनिल कुमार सिंह, उमेश सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अशोक सिंह, कविलास सिंह, बसंत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 35
Total Users : 351894
Views Today : 45
Total views : 505991