भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के पंडरिया गाँव निवासी नंदकुमार यादव की 25 वर्षीया पत्नी संगीता देवी मंगलवार को कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या की प्रयास की। परिजनों द्वारा तत्काल उसे ईलाज हेतु स्थानीय सीएचसी में लाया गया, यहाँ डॉ. प्रियंका कुमारी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार संगीता देवी और उसके पति नंदकुमार यादव के बीच सोमवार के शाम में किसी बात को लेकर झगड़ा झंझट हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर संगीता देवी ने मंगलवार के सुबह कीटनाशक दवा खा ली। जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो दवा खा लिए जाने की जानकारी घर के परिजनों को दी। परिजनों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल लाया गया, जहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गढ़वा रेफर कर दिया गया है।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 351861
Views Today : 2
Total views : 505948