श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)/हिंदुस्तान की आवाज़
क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर विधायक भानू प्रताप शाही ने चिंता जाहिर करते हए सरकार से समस्या की निदान की मांग की है। विधायक भानु प्रताप शाही ने पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर को तंज कसते हए इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
विधायक ने मंत्री को पत्र लिखने के साथ तंज कसा है कि *मंत्री श्री मिथलेश जी को हमने लिखा यह जानते हुए भी की आप इफ़्तार के टेंट लगवाने में व्यस्त होंगे फिर भी समस्या तो समस्या है और यह सबका समस्या है*.
*पेयजल संकट से जूझ रहा अनुमंडल क्षेत्र*
भीषण गर्मी आते ही पूरे अनुमंडल क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। हर प्रखंड में कमोबेश एक जैसी स्थिति है। लोगो को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर उंटारी प्रखंड के गरबांध, उसककला, तुलसीदामर, दहेडिया के अलावे नगर पंचायत क्षेत्र के अधौरा, पालहेकला, हेन्हों जैसे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर लिया है। बावजूद इसके अभी तक इस समस्या से निजात के लिए प्रशासन की तरफ़ से कोई ठोस प्रयास नही किये जाने से लोगो मे आक्रोश है।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658