रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना थाना क्षेत्र से होकर गुजरी एनएच 75 सड़क पर बहीयार मोड़ के समीप हुए मोटरसाईकिल और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा निवासी गरीबा राम का पुत्र रिंकू कुमार(24 वर्ष) के रूप में पहचान की गई। वही घायलो में अरुण कुमार और प्रवीण कुमार (पिता राजेंद्र राम) पनघटवा निवासी का नाम शामिल है। घटना के बाद पहुंची रमना थाना पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रमना भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मृतक रिंकू कुमार का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी देखे गए।।
Advertisement







Users Today : 39
Total Users : 351898
Views Today : 49
Total views : 505995