रमना (गढ़वा )/ राहुल कुमार
सिलीदाग गांव में दो स्वास्थ्य सहिया का चयन श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा. सुचित्रा कुमारी के निर्देश के आलोक में मंगलवार को किया गया। जिसमें मंजु देवी एवं कंचन देवी को सहिया पद पर चयन किया गया। मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित सहिया चयन में 6 उम्मीदवारों ने अपने अपने कागजात प्रस्तुत किए। जिसमें सभी के कागजात नियमानुसार जांच के बाद बहुमत के माध्यम से चुनाव कराने के लिए तय किया गया। जिसके बाद हुए चुनाव में मंजू देवी पति शिव कुमार साह को 110 मत, कंचन देवी पति ललन राम को 91 मत, रुचि देवी पति ब्रजेश कुमार राम को 39 मत एवं बसंती देवी पति उमेश राम को 29 मत प्राप्त हुए। वहीं दो प्रत्याशी तिजोरीमा देवी एवं सोनी देवी दोनों ने कंचन देवी को अपना सहयोग दिया। चयन प्रक्रिया के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलहुला कला दिनेश कुमार मीणा, ट्रामा सेंटर श्री बंशीधर नगर के लिपिक विपेश राज तमांग, एमपीडब्ल्यू अशफाक अहमद, काउंसलर संजय कुमार यादव, उप मुखिया सुनीता देवी, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, विनय ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, नैना देवी, हीरा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह, लाला सिंह, मुखलेश ठाकुर एवं महेश्वर मेहता आदि सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 3
Total Users : 351904
Views Today : 3
Total views : 506001