धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा प्रखंड अंतर्गत सारदा गांव में निर्माणाधीन नगर उंटारी-धुरकी रोड में स्कोर्पियो दुर्घनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में वाहन में सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज श्री बंशीधर नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। सभी घायल टाटीदारी के है। घायलो में सैफ अंसारी, मैनून खातून, तरन्नुम खातून, रुखसाना खातून, नाजिया खतुन, मुनिफ अंसारी, नसीमा खतुन, नसीर अंसारी का नाम शामिल है। स्कोर्पियो धुरकी से नगर उंटारी की ओर जा रही थी। शारदा गांव में निर्माणाधीन रोड में स्कोर्पियो पलट गयी। जिससे उक्त हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सदानंद कुमार सदलबल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घायलो को अस्पताल पहुंचाने में मदद किया। थाना प्रभारी ने बताया की स्कोर्पियो टाटीदीरी से नगरउटारी जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन पथ मे स्कोर्पियो चालक अनियंत्रित हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के निचे गड्ढे मे पलट गया।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983