नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
टीचर द्वारा मोबाइल छीने जाने की घटना से आक्रोशित छात्रा ने स्कूल में आग लगा दी, जिससे 20 लोगो की मौत हो गयी है। यह दिल दहला देने वाली घटना दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना का है। इस घटना में आग लगाने वाली छात्रा भी शामिल है जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वही इस घटना में 9 अन्य झुलस गए हैं।
राजधानी जार्ज टाउन से 200 मिल दूर माइनिंग टाउन स्थित महदिया सेकेंडरी स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में घटना घटित हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा एक उम्रदराज व्यक्ति के संपर्क में थी। जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने उक्त छात्रा से मोबाइल छीनकर जब्त कर लिया था। जिसके बाद छात्रा ने आग लगाने की धमकी दी थी। सोमवार की रात छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में आग लगा दी। आग को काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों को बुलाया गया। आग पर काबू पाने तक कई लोग दम तोड़ चुके थे।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 14
Total views : 504656