खरौंधी में प्रखंड कर्मियों पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने किया पंचायत समिति बैठक का बहिष्कार, बैठे धरने पर

खरौंधी(गढ़वा)/हिंदुस्तान की आवाज़
पंचायत समिति की आयोजित बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान बैठक में प्रखंड कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने व बैठक मे लिए गए प्रस्ताव का जवाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रमुख आभा रानी, उपप्रमुख देवदत प्रसाद व सभी पंचायत समिति सदस्य धरने पर बैठ गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक नाजिर शैलेश चंद्र विश्वकर्मा द्वारा पंचायत समिति की बैठक मे लिए गए प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया गया। साथ ही इनके द्वारा पंचायत समिति सदस्यों से ऊंची आवाज में बात करते हुए अपमानित किया गया। जिसके बाद बैठक का प्रतिनिधियों ने बहिष्कार कर दिया। प्रमुख आभा रानी ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड कर्मी द्वारा पंचायत समिति सदस्यों का अपमान व दुर्व्यवहार किया जा रहा था। ब्लॉक के नाजिर शैलेश चंद्र विश्वकर्मा, मनरेगा बीपीओ डिंपल गुप्ता, करिवाडीह रोजगार सेवक राजेश राम द्वारा बार-बार पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान किया जा रहा था। जिसके विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से हम सभी प्रखंड कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उच्च अधिकारी आकर संबंधित प्रखंड कर्मियों पर कार्रवाई नहीं करते हैं, तब तक धरना चलता रहेगा। वहीं उपप्रमुख देवदत प्रसाद ने बताया कि पंचायत समिति का बैठक था। बीडीओ सह सीओ गणेश महतो के उदासीन रवैया के कारण प्रखंड के कर्मी शैलेश विश्वकर्मा, डिंपल गुप्ता, मोजीब खान द्वारा सभी बीडीसी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बैठक में पंचायत समिति में लिए गए प्रस्ताव का एक भी जवाब नहीं दिया जाता है।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, विकाश कुमार सिंह, रेणु देवी, पनपती देवी, नसीबन बीबी, कृष्ण राम, पूर्णिमा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
वही इस संबंध में बीडीओ सह सीओ गणेश महतो ने कि पंचायत समिति सदस्यों का आरोप निराधार है। किसी प्रकार का अपमान नहीं किया गया है। बल्कि उन लोगों द्वारा हम लोगों को ही अपमानित किया जाता है। पंचायत समिति की बैठक से अचानक सभी पंचायत समिति सदस्य बाहर निकल गए।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!