रांची/हिंदुस्तान की आवाज़
झारखंड की राजधानी रांची में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव-जिहाद का शिकार मॉडल हुई है। मॉडल बिहार के भागलपुर की रहने वाली मानवी राज ने तनवीर अख्तर पर यश बनकर शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।मॉडल नेआरोप लगाया है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर ने यश बनकर अपने अपने जाल में फंसाया फिर धर्म परिवर्तन का दबाव दिया। वही तनवीर ने इस आरोप को खारिज करते हए मॉडल पर कई आरोप लगाया है।
पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया है। मॉडल ने पुलिस को बताया कि वह रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक से उसकी दोस्ती हो गई। पहली मुलाकात में तनवीर ने अपना नाम यश बताया था। बाद में उसे पता चला कि उसका असली नाम यश नहीं तनवीर है। दरअसल ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट में युवा मॉडल्स को मॉडलिंग की बारीकियां सिखाई जाती हैं. उन्हें कैसे दिखना है, किस तरह से बातें करनी है. साथ ही कुछ इंस्टीट्यूट मॉडलिंग असाइनमेंट भी दिलाते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोस्ती के दौरान होली पर नशे की गोलियां खिलाकर उसके कुछ फोटो खींचे. इसके बाद से तनवीर उसे ब्लैकमेल करने लगा और मारपीट का सिलसिला भी शुरू हो गया. आरोपी तनवीर उस पर धर्म बदले और शादी का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
Advertisement







Users Today : 30
Total Users : 350123
Views Today : 31
Total views : 503726