झारखंड/विकास कुमार बबलू
झारखंड जिले के लातेहार में हुए भीषण कार दुर्घटना में पत्रकार की मौत हो गयी। मृतक हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार कौशल किशोर पांडेय थे। घटना इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार दुर्घटना में घायल पत्रकार को इलाज के लिए बालूमाथ स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची जाने के दौरान उन्होंने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।
दुर्घटना लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में हुई थी। कौशल किशोर शादी समारोह में भाग लेने अपने पैतृक निवास स्थान बिहार के शेखपुरा गए थे। शेखपुरा से मनिका लौटने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद स्थानीय लोग व पत्रकारों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उन्हें दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और एक निजी वाहन से बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया।
कौशल किशोर की गिनती तेज तर्रार पत्रकार के रूप में होती थी। उनके निधन से पत्रकारों के साथ स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है।
Advertisement






Users Today : 15
Total Users : 350665
Views Today : 28
Total views : 504442