विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
पिपरीकला पंचायत की मुखिया सुशीला देवी ने पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। उक्त सड़क जोखू साव के घर से भुखन साव के घर तक बनना है। 15 वें वित आयोग से 2 लाख 49 हजार 900 सौ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। मुखिया ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुखिया सुशीला देवी नें बताया कि यहाँ पर कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। यहां के लोगों की सड़क निर्माण की मांग काफी पुरानी है। जो अब पूरा हो रहा है। मुखिया ने कहा कि बरसात से पहले इस सड़क का निर्माण हो जाएगा। सड़क बन जाने से यहां के लोगो की इस प्रमुख समस्या से निजात मिलेगी। मुखिया ने कहा की अन्य योजनाओं को भी जल्द पूरा करवाने की लिए वे कृतसंकल्प हैं।

मौके पर मुखिया पति अशोक पासवान, जेई मनोज कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी विकास चंद्रवंशी, भुखन साव, अमरनाथ यादव, बीरबल प्रजापति के अलावे कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 351910
Views Today : 9
Total views : 506007