
श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाके हिटवेब के चपेट में है। झारखंड के कई जगहों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ऊपर चला गया है। कई जगहों से हीट वेब के कारण लोगो की मौत भी बड़े पैमाने पर हो रही है। मौसम की बेरुखी से आम जनता घरों में कैद रहने को मजबूर है। 10 बजे ही शहर सुनसान हो जा रहा है। सड़क पर लोग इक्के-दुक्के ही दिखाई दे रहे है। मानसून की आस लगाए लोगों को शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से कब तक राहत मिलेगी कहना मुश्किल है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक झारखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।
उधर भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड में गर्मी की छुट्टी एक बार बढ़ा दी गयी है। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। अब 8 तक के सभी स्कूल 21 जून तक बंद रहेंगे। बिहार सरकार पहले ही 24 जून और उत्तर प्रदेश सरकार 26 जून तक गर्मी छुट्टी बढ़ा चुकी है।
Advertisement








Users Today : 3
Total Users : 351904
Views Today : 3
Total views : 506001