नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज
भारत से पाकिस्तान गयी अंजू ने अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। यही नही इस्लाम धर्म अपनाते हुए अंजू से फातिमा बन गयी है। राजस्थान की रहने वाली अंजू घर में बिना बताए अचानक पाकिस्तान चली गई थी। पाकिस्तान जाकर उसने सूचित किया कि वह अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान आ गयी है। वह वैध वीजा के साथ पाकिस्तान गयी है।
हालांकि अभी तक अंजू और नसरुल्लाह ने प्यार और शादी जैसे बातों पर साफ इंकार करते आ रहे थे। कई बार कहा कि वह बस घूमने और एक दूसरे से दोस्ती के नाते मिलने पाकिस्तान आयी है।
Advertisement
Advertisement
पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अंजू ने नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। साथ ही अंजू ने नसरुल्लाह से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म भी अपना लिया है।
पाकिस्तानी के एक टीवी चैनल ने दावा किया है कि अंजू ने दीर के रहने वाले नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। दोनों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शादी कर ली है। शादी से संबंधित कागजात भी वायरल हो रहा है।
इसके अलावे दोनों ने पाकिस्तान के घाटी इलाके में जमकर फ़ोटो सूट भी कराई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 351848
Views Today : 14
Total views : 505932