गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज
झामुमो के डंडा प्रखंड इकाई की डंडा पंचायत सचिवालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डंडा प्रखंड झामुमो युवा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गुड्डू कुमार गुप्ता को डंडा झामुमो युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष चयनित किया गया। साथ ही श्रीकांत गुप्ता, अमित कुमार मेहता, त्रिवेणी चौधरी, हरिहर ठाकुर, उदय चौधरी को उपाध्यक्ष, ललन चौधरी को सचिव, नंद किशोर चौधरी को कोषाध्यक्ष, अमरीका चौधरी को सह सचिव, रामाशीष चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। जबकि नरेश चौधरी को प्रखंड प्रभारी बनाया गया है।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दूबे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो पलामू, गढ़वा की धरती पर जो कार्य कर रही है वो भाजपा को रास नहीं आ रही है। भाजपा की झोली से छीनकर मिथिलेश ठाकुर पहली बार गढ़वा से विधायक बने और बेहतर प्रदर्शन के बदौलत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। आज गढ़वा में विकास का जो खाका तैयार किया गया है सब मंत्री श्री ठाकुर की देन है। पिछले काफी समय से गढ़वा का विकास रुका हुआ था। आज चहुंओर विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार गुप्ता ने कहा कि झामुमो को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। आने वाला समय में डंडा से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर राज्य में एक सुखद संदेश देंगें। मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय छोटू, जिला सचिव अतहर अली अंसारी, उपाध्यक्ष बैजनाथ राम, प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, तौकीर अंसारी, अमित सिंह, फैजूल अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351809
Views Today : 4
Total views : 505891