रमना (गढ़वा )/राहुल कुमार

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रमना प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। वीर शहीदों को नमन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रातः काल से हीं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर वीर शहीदों की याद में नारेबाजी की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख करुणा सोनी, थाना परिसर में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य अजय सेठ, बालिका उच्च विद्यालय में सचिव राज राजेन्द्र प्रताप देव, एसबीआई में संजय वर्मा, ग्रामीण बैंक में वेदप्रकाश पाल, डाकघर में रामु गुप्ता, वन परिसर में नीरज कुमार मेहता, रमना पंचायत सचिवालय में मुखिया दुलारी देवी, सिलिदाग पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिता देवी, कर्णपुरा पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेन्द्र पांडेय, मड़वनिया पंचायत सचिवालय में मुखिया स्वीटी वर्मा,आंगनबाड़ी केन्द्र मूर्ती टोला बगौन्धा में मालती गुप्ता व उ मध्य विद्यालय रमना में नीलम देवी ने तिरंगा झंडा फहराया।
Advertisement









Users Today : 15
Total Users : 351849
Views Today : 15
Total views : 505933