गढ़वा: जमशेदपुर बनी फुटबॉल की स्टेट चैंपियन, फाइनल में गोड्डा को 5-0 से रौंदा

झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग समापन

रंका के खचाखच भरे ग्राउंड में जमशेदपुर ने की गोलों की बरसात

रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
जमशेदपुर झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में गोड्डा को एकतरफा  मुकाबले में 5-0 से  किया। गढ़वा जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल रंका में प्लस टू हाइस्कूल के खचाखच भरे ग्राउंड में खेला गया। जमशेदपुर की टीम शुरू से ही गोड्डा की टीम पर हावी रही। जमशेदपुर के लिए विकास नायक ने दो गोल दागे। घनश्याम मुर्मू ने
पहला गोल किया। इसके बाद  जमशेदपुर ने गोलों की झड़ी लगा दी। विकास नायक ने दूसरा गोल, हज्जु सोरेन ने तीसरा, साधु मरांडी ने चौथा और विकास नायक ने पांचवा गोल किया। इस तरह 5-0 से जमशेदपुर की टीम विजय रही। जमशेदपुर के पुइया को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जमशेदपुर टीम के विकास नायक को मिला। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विजेता व उपविजेता को शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध*

Advertisement

फाइनल मैच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत इंडियन आइडियल के सुरंजन एंव गायत्री मंडल के द्वारा देश भक्ति गीत  तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा से किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड के सरायकेला खरसावां के शिव शंभू छयु नृत्य ग्रुप के द्वारा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही जबलपुर से पहुंची इंडियन ताशा बैंड के द्वारा मैदान में बैंड बजाकर खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया गया।  इंडियन आइडल के गायक सुरंजन एवं गायत्री मंडल की युगल जोड़ी के द्वारा  लगातार देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर  लोगों का मनोरंजन किया गया।एक एक बाद युगल जोड़ी के द्वारा कई गीत प्रस्तुत किए गए। दर्शकों के मनोरंजन के लिए यहां चीयर्स लीडर्स की भी व्यवस्था की गई थी। मैदान दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरी हुई थी ।खेल को देखने के लिए दर्शक मैदान के अलावा आसपास के विभिन्न छतों पर चढ़कर आनंद ले रहे थे। संस्कृति कार्यक्रम के उपरांत गोड्डा एवं जमशेदपुर के बीच मैच की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश कुमार ठाकुर एवं झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव गुलाम रब्बानी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर विभिन्न तरह के आतिशबाजी भी की गई बीच-बीच में दर्शकों के मनोरंजन के लिए चीयरलीडर्स के द्वारा अपना नृत्य का प्रदर्शन किया गया । इस दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे,  जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, आलोक मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!