विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
थाना क्षेत्र के पिपरी खुर्द निवासी 27 वर्षीय रीशा देवी की मौत मिट्टी के कच्चे दीवार गिरने से हो गई। घटना शनिवार सुबह छः बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रीशा देवी अपनी बच्ची को शौच कराने के लिए गली से गुजर रही थी। इतने में मिट्टी का कच्चा दीवार अचानक भरभरा कर उसपर गिर गया। आस पास के ग्रामीण जब दीवार गिरने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो देखा कि महिला मिट्टी के दीवार के नीचे दबी हुई थी। उसे देख ग्रामीणों ने दबे महिला को निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल विशुनपुरा ले गए। गंभीर स्थिति को देख परिजन जिला मुख्यालय सदर अस्पताल गढ़वा ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान उसके साथ जा रही पांच साल की बेटी माही कुमारी बाल बाल बच गई।
मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घर के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि मृतिका का पति ओड़िसा में काम करता है। उससे फोन से संपर्क हुआ है। कुंवर पासवान के आने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement








Users Today : 27
Total Users : 351794
Views Today : 46
Total views : 505876