केतार(गढ़वा)।
केतार पंचायत और पाचाड़ूमर में उपमुखिया का चुनाव सम्पन्न हो गया। केतार में संजय पाल और पाचाडुमर में प्रदुमन प्रसाद उपमुखिया निर्वाचित हुए हैं। चुनाव से पूर्व पंचायत के मुखिया और सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। चुनाव को लेकर दोनों पंचायत सचिवालयों में गहमा गहमी रही।
चुनाव के दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ मौजूद थे।
केतार पंचायत में 14 वार्ड सदस्य में दो लोगो ने नामांकन दाखिल किया। जिसने वार्ड संख्या 7 के सदस्य संजय पाल व वार्ड 5 के उपेंद्र बैठा शामिल थे। चुनाव में संजय पाल को आठ मत जबकि उपेन्द्र बैठा को छः मत मिला। इस तरह से संजय पाल दो मत से जीत हाशिल किया।
वही पचाडुमर पंचायत में भी दो लोगो ने नामांकन किया। जिसमें वार्ड 6 के सदस्य प्रदुमन प्रसाद और वार्ड 5 के सदस्य फूलवन्ती देवी का नाम शामिल था। प्रदुमन प्रसाद को 9 और फूलवन्ती देवी को 7 मत मिला। इस तरह से दो मत से प्रदुमन प्रसाद उप मुखिया निर्वाचित हुए।
बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि पंचायत के विकाश में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसमे निष्पक्ष होकर सभी आम जनता की काम को करने की जरूरत है। तभी पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। गांव की सरकार के सपने को आप लोगों को ही साकार करना है।
मौके पर प्रखंडकर्मी राकेश कुमार, मनोज यादव, रामकुमार प्रजापति,गौतम पाल, महेन्द्र पासवान,जितेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







Users Today : 8
Total Users : 350258
Views Today : 9
Total views : 503890