वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस उपद्रव में शामिल लोगों की कर रही पहचान
तारापुर(मुंगेर ) से विराट सिंह की रिपोर्ट
मुंगेर के तारापुर में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। वही थाने में 6 नामजद के अलावे 300 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीडीओ संजय कुमार के आवेदन पर पुलिस ने उक्त कार्यवाई की है। प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्र अंकित को भीड़ द्वारा छुड़ा लेने के बाद रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे घटनाक्रम में शहर में संचालित कोचिंग संचालकों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस उनकी भूमिका पर भी छानबीन कर रही है। तारापुर में सैकड़ो लोगो ने विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर उत्पात मचाया था। कही जगहों पर तोड़फोड़ की गई थी वही सड़क भी जाम कर दिया गया था। उपद्रव के दौरान पूरी घटना का वीडियो क्लिप के अवलोकन के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को देर शाम तारापुर थाना पर प्रखंड एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के आला अधिकारियों ने आपातकालीन बैठक किया। उन्हें उपद्रव के दौरान शूट किए गए वीडियो की क्लिप दिखाई गई। उनसे अनुरोध किया गया कि अपने-अपने पंचायत के गांव में जागरूकता फैलाकर युवाओं को हिंसक वारदात में शामिल होने से रोके। वीडियो क्लिप में एक कोचिंग संचालक भी शामिल मिला। जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बच्चों को समझाने के लिए आया था। परंतु किसी की पहचानने से इनकार किया। पुरानी बाजार के एक संचालक ने कहा कि उसके घर में जबरन कुछ युवा कपड़ा से मुंह ढक कर आये और सभी लड़को को साथ लेकर चले गए। सभी निजी कोचिंग को एक सप्ताह तक बंद किया गया है। किसी कोचिंग संचालक द्वारा कोचिंग चलाने की अनुमति नही ली गई थी। पुलिस की दिवा रात्रि गस्ती को गतिशील बनाया गया है। पूरे मामले में गिरफ्तार लोगो मे गांधीनगर का चंदन कुमार, चनकी का अंकित कुमार, नवटोलिया का कुंदन कुमार के अतिरिक्त दो नाबालिग भी शामिल हैं।








Users Today : 0
Total Users : 349256
Views Today :
Total views : 502482