सगमा(गढवा)/विनोद मिश्रा
सगमा व कटहर कला पंचायत सचिवालय में मुखिया की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सगमा में मुखिया तेजलाल राम व कटहर कला में मुखिया कलावती देवी और पंचायत सचिव ने कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के तस्वीर के पर पुष्प अर्चन कर किया।

इस दौरान मुखिया कलावती देवी ने कहा कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने अंग्रजो के साथ अहिंसात्मक रूप से लड़कर देश को आजाद कराया था।
उनके द्वारा सत्य और अहिंसा का संदेश जो दिया गया है, उसे हमे आत्मसात करने की आवश्यकता है। किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नही बल्कि शांति है गांधी जी ने सर्वधर्म समभाव में विश्वास करते थे। उक्त कर्यक्रम के पश्चात कटहर कला पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी वार्ड सदस्य बीडीसी के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 12
Total Users : 351642
Views Today : 22
Total views : 505667