श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
स्वास्थ्य उप केंद्र बरडीहा में पदस्थापित एएनएम सुशीला देवी उर्फ देबी जी(57 वर्ष) की मौत अनुमंडल अस्पताल में हर्ट अटैक से हो गया। तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अनुमंडलीय लाया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोखुल प्रसाद स्वयं इलाज कर रहे थे। एएनएम सुशीला देवी की मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। अनुमंडल के सभी स्थानों में पदस्थापित स्वास्थकर्मी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में पहुंचे कर्मियों के आखों में आसू थे। अस्पताल में सूचना के बाद पहुंचने वालो में अनुमंडल अस्पताल के पूर्व डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी सहित अन्य स्वास्थ कर्मी शामिल थे। बताया जाता है कि एएनएम सुशीला देवी का तबियत पिछले दो दिनों से खराब था। गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर बुखार होने की बात बतलाकर इलाज के लिए भर्ती हुई थी। एएनएम सुशीला देवी पिछले 30 वर्षो से अनुमंडल अस्पताल के विभिन्न स्वास्थ उप केंद्र में कार्य किया था। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाली थी।
वही अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोखुल प्रसाद ने कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई मुश्किल है। वे काफी मिलनसार और काम के प्रति सजग रहती थी। वही अस्पताल के प्रधान सहायक राजेश कुमार, अनुरंजन पांडेय, करुणा कुमारी, असफाक आलम, सूरज कुमार, सोनम कुमारी, गरिमा कुमारी, शांति कुमारी, चंचला कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 350285
Views Today : 31
Total views : 503937