भ्र्ष्टाचार के आकंठ में डूबी है हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व सीएम बाबू लाल मराण्डी पहुंचे श्री बंशीधर नगर, जनसभा को किया संबोधित

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
हेमंत सोरेन गलत तरीक़े से नामी बेनामी संपति अर्जित किया है। ईडी के समन के बाद भी भागते फिर रहे है। जब कुछ गड़बड़ नही किया है तो डर कैसा ? उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कही। वे संकल्प यात्रा के दौरान
पीडब्ल्यूडी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि पूरी सरकार करप्शन में डूबी हुई है। अपराध चरम पर है। गृह विभाग का डेटा कहता है कि प्रदेश में हर दिन औसतन 5 हत्याएं हो रही है। बहु-बेटी सुरक्षित नही है। जनता इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले विधि व्यवस्था की जगह सड़क के किनारे खड़े होकर बालु ट्रैक्टर का इंतजार करते है। उन्होंने कहा कि बालू की नीलामी करवाई जाए या गांव वालों को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो भी पदाधिकारी गलत काम कर रहे हैं भाजपा की सरकार आते ही जांच कराकर ऐसे लोगो को दंडित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यों को बताने आपके पास आये है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा की देश और प्रदेश के विकास का विजन सिर्फ भाजपा के पास है। भाजपा गरीब, किसान, दलित, वंचित लोगो की दर्द को समझती है। 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही अमीरी और गरीबी की खाई को पाटने का काम किया है।सरकार बनते ही महिलाओं को इज्जत घर का तोहफा दिया। महिलाओं का दर्द वे महसूस करते थे। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं वाली चूल्हे से मुक्ति दिलाई। जो गरीब लोग कभी बैंक के चौखट तक नही गए उनके लिए जन धन खाते खुलवाकर बैंक से जोड़ा। इस योजना से बिचौलियागिरी समाप्त की गई। क्योंकि कांग्रेस के शासन में केंद्र से आने वाले पैसे का बहुत बड़ा हिस्सा बिचौलियों के पास चला जाता था। लेकिन अब  सरकार से मिलने वाली सभी सहायता राशि बैंक के माध्यम से सीधे जनता के पास पहुंचती है। बड़े पैमाने पर पीएम आवास का लाभ गरीबो को दिया गया जिससे अब गरीब भी पक्के मकान में रहने लगे हैं। लेकिन हेमंत सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना को रोकने का काम किया है। पैसे  लोगो को पैसा ठीक से नही मिलने पा रहा है।  कोरोना काल मे जब सबकुछ बंद था तो मोदी जी ने जनधन खाते में पैसे दिया साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया। उन्होंने कहा कि दुख के साथ कहना है कि हेमंत सरकार गरीबो का नियमित अनाज नही पहुंचा पा रही है। विश्वकर्मा समाज के लिए 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। नई तकनीक से ट्रेनिंग दी जाएगी साथ ही 500  रुपये का का भत्ता भी मिलेगा।  महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। वही विधायक भानू प्रताप शाही के मांग पर उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार बनने पर तुलसीदामर खदान खोला जाएगा। साथ ही श्री बंशीधर नगर को जिला और भवनाथपुर को अनुमंडल बनाया जाएगा। बाबूलाल मरांडी ने जनता से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Advertisement

*हेमंत सरकार ने तुलसीदामर खदान को बंद किया: भानू*
जनसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार से आम जनता त्रस्त हो गयी है। इस सरकार में करप्शन चरम पर है। अपराधियों का मनोबल काफी उच्चा हो गया है। विधानसभा क्षेत्र के 3 हजार लोगों को रोजगार देने वाला तुलसीदामर और घाघरा खदान को इस सरकार ने बंद करने का काम किया है। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकने और बाबू लाल मराण्डी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प यहां की जनता ले चुकी है। उन्होंने कहा कि  खदान को चालू कर कई लोगो को फिर से रोजगार दिया जा सकता है। कनहर नदी पर बराज बन जाने से किसानों की खेत सिंचित होगी। नगर उंटारी को जिला और भवनाथपुर को अनुमंडल बनाने की मांग यहां की जनता की है। उन्होंने बाबू लाल मरांडी से मुख्यमंत्री बनने के बाद इन प्रमुख मांगो को पूरा करने की मांग की।

*बाबू लाल मरांडी का कार्यकाल प्रदेश का गोल्डेन काल: केशरी*
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि बाबू लाल मरांडी के साथ उन्होंने 28 महीने साथ रहकर काम किया है। उनके कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किये गए जो आज भी जनता के दिलो दिमाग मे है। बाबू लाल मरांडी के काल में करप्शन, अपराध पर पूरी तरह लगाम था। संविदाकर्मियों के लिए कई कार्य किये गए थे। प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया थ। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश मे आम जनता के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिससे जनता काफी खुश है। उन्होंने कहा कि केंद्र से राज्य को भेजे जा रहे पैसे का इस सरकार में लूट मचाया जा रहा है। आगामी लोकसभा और विधानसभा सभा चुनाव में भाजपा को  समर्थन देने की अपील करते हुए बाबू लाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील जनता से किया।

Advertisement

कार्यक्रम को रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे, भाजपा प्रदेश महामंत्री बाल मुकुंद सहाय, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, प्रभात भुइयाँ, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, उमेंद्र यादव, विपिन चंद्रवंशी सहित कई लोगो ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग
शारदा महेश प्रताप देव, विजय केशरी,  लक्ष्मण राम, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी, लवली आनंद, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, विकास स्वदेशी, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, अशोक सेठ, मथुरा पासवान, अविनाश कुमार, अजय सिंह, लाल मोहन यादव, राकेश चौबे, करुणा सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!