विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा थाना परिसर में दशहरा महापर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकटा की अध्यक्षता में की गयी।
बैठक में प्रखंड के विभिन्न पूजा कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया।
इस मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने कहा की दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए. पर्व के दौरान असमाजिक तत्व के लोग बाधा उत्पन न करे इस पर पूजा कमेटी के लोग विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारा के साथ मनाए पर्व के दौरान कोई गलत तरीके से अशांति फैलाने का कार्य करता है. तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय रहते कारवाई किया जा सके।

वही थाना प्रभारी ने कहा की दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले कमेटी अश्लीलता पर विशेष ध्यान रखेंगे। अन्यथा प्रशासन के द्वारा कड़ी करवाई की जायेगी। साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगो पर विशेष नजर रहेगी. कमिटी के लोगो को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा कमेटी के पांच सदस्य आई कार्ड लगाकर पूजा पंडाल में मोनेटरिंग करते रहेंगे। वही ग्रामीणों ने क्षेत्र की अपनी अपनी समस्याओं को रखा।
व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा की दुर्गा पूजा का त्योहार जिस तरीके से पूर्व से मनाते आए है। उसी तरह इस वर्ष भी मनाएंगे। पर्व के दौरान किसी तरह का बाधा उत्पन्न करने के लिए असमाजिक तत्त्व पर कमेटी के लोग विशेष निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा की विशुनपुरा बाजार में पूजा के दौरान महिला श्रद्धालुओ की काफी भीड़ हो जाती है। उन्होंने थाना प्रभारी से अष्टमी एवम नवमी के दिन गस्ती बढ़ाते हुए पूजा पंडाल में पुलिस जवान की बहाल करने का आग्रह करते हुए बाइक पर सवार तेज रफ्तार से चलने वाले मनचलों पर विशेष ध्यान देने की बात कहा।
वही सभा का संचालन विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने किया।

इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र देव, प्रमुख दीपा कुमारी,विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, मुखिया ददन सिंह,मुखिया प्रतितिनिधि प्रवीण यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित,हसमत अंसारी, उष्मान अंसारी, मुवनेश्वर राम, कमख्या नारायण सिंह,समाजसेवी आलम अंसारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बलराम पासवान,जाय भवानी संघ कामता अध्यक्ष दिलीप सिंह,पंचायत समिति भरदुल चन्द्रवँशी, सचिन गुप्ता,अमित कुमार,जितेंद्र कुमार,अशोक चन्द्रवँशी,अशोक मेहता सहित विभिन्न पूजा समिति के लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 11
Total Users : 351029
Views Today : 36
Total views : 504910