श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
श्री बंशीधर नगर अनुमंडल वासियों के लिए खुशखबरी की है। शहर में कोलकाता के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ डी बी चक्रवर्ती मरीजों का इलाज रविवार को करेंगे। डॉ डीबी चक्रवर्ती एम बी बी एस- एम डी हैं। श्री बंशीधर नगर शहर के धमनी पुल के समीप अनमोल कंप्लेक्स में रविवार को सेवा देंगे। उक्त आशय में जानकारी देते हुए सौरभ पांडेय ने बताया की डॉ डी बी चक्रवर्ती छाती रोग, हृदय रोग, शुगर रोग, सांस की बिमारी, ब्लड प्रेशर, B.P, सर्दी, पुराना खाँसी, लिवर की समस्या खाना न पचना गैस, दिमागी समस्या, मृगी फरका, त्वचा की बिमारी व किडनी सम्बधित समस्या का निराकरण करेंगे। उन्होंने बताया की यहाँ पर E. C. G की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शहर और अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने के लिए गढ़वा या बाहर जाना पड़ता था। जिससे समय के साथ पैसे भी अधिक खर्च हो जाता था। वहीं लोगो को समय अधिक लगने के कारण समय पर मरीजों को इलाज नही मिल पाता था। अब सुप्रसिद्ध डॉक्टर के शहर में बैठने से लोगों को सहूलियत होगी।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 350880
Views Today : 27
Total views : 504708