धुरकी(गढ़वा)। पुर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अनंत प्रताप देव ने धुरकी प्रखंड क्षेत्र के परासपानीखुर्द निवासी मृतक वार्ड सदस्य के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दिया। खुटिया पंचायत के वार्ड संख्या-9 के सदस्य की मौत दो दिन पूर्व वज्रपात की घटना ने हो गयी थी। रविवार को मृतक के घर पहुंचे पूर्व विधायक ने परिजनों को ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि इस दुख की हमलोग साथ है। कहा है की सुरेंद्र यादव एक अच्छे इंसान और समाज से सीधा जुड़कर रहते थे। कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। पुर्व विधायक ने कहा की मृतक वार्ड सदस्य जनता के चुने हुए एक जनप्रतिनिधी थे। उनकी वज्रपात हुई आसमयिक मृत्यु से क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। प्रखंड ने एक नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधी खो दिया है। जिसकी भरपाई कभी भी नही की जा सकती है। वहीं मृतक वार्ड सदस्य के भाइ हरिनरायण यादव ने वज्रपात की घटना की पुरी जानकारी पुर्व विधायक को दिया। इस दौरान पुर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने धुरकी के बीडीओ अरूण कुमार सिंह से फोन से बातचीत कर मृतक वार्ड सदस्य के परिजनो को पारिवारिक लाभ योजना और आपदा व प्रबंधन विभाग से वज्रपात से हुई मौत के बाद मिलने वाले मुआवजे के लिए शीघ्र पहल करने के लिए कहा। इस दौरान मुखिया नजारा बीबी, बीडीसी प्रतिनिधि कमलेश सिंह गौंड, मुखिया प्रतिनिधि इसलाम खान, उपमुखिया धीरेंद्र कुमार, एकराम खान, अमरेश यादव, पारुल यादव, रामप्रवेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
पूर्व विधायक ने खुटिया पंचायत के मृतक वार्ड सदस्य के परिजनों से की मुलाकात, सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन
Advertisement
Advertisement








Users Today : 18
Total Users : 352176
Views Today : 21
Total views : 506331