भवनाथपुर के कैलान पंचायत के उपमुखिया बने सुरेंद्र यादव, अनिल यादव को 4 मतों से किया पराजित

भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के कैलान पंचायत में सुरेंद्र यादव उपमुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को उपमुखिया का चुनाव निर्धारित था। चुनाव से पूर्व बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जयपाल महतो ने मुखिया सुकनी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उपमुखिया का चुनाव हुआ। कैलान पंचायत में कुल 12 वार्ड है। जिसमें उपमुखिया पद के लिए सुरेन्द्र यादव और अनिल यादव ने नामांकन दाखिल किया। वोटिंग में अनिल यादव को सुरेंदर यादव ने 4 वोट से हरा दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, प्रमुख शोभा देवी, उप प्रमुख पिंटू टोपो, पंचायत सेवक सतीश सिंह, रोजगार सेवक परमानंद ठाकुर, प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी भूवनेश्वर प्रसाद, प्रखंड कर्मी अशोक यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामप्रताप यादव, समाजसेवी राज मोहन यादव के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!