विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा पुलिस ने विभिन्न कांडो में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसआई निरंजन राम के साथ एसआई संजय महतो और पुलिस बल के जवानों का उसकी गिरफ्तारी में विशेष योगदान रहा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया की अमहर खास निवासी रामजी तिवारी कांड संख्या ST 325/10 GR 1086/17 का आरोपी है। जो कई महीनो से फरार चल रहा था। उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया गया है।
विशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया की थाना क्षेत्र में कोई भी अपराधी या वारंटी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन पर पुलिस निश्चित रूप से कार्यवाई करेगी।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 351592
Views Today : 7
Total views : 505598