विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्राथमिक उत्क्रमित विद्यालय पतागड़ा कला नहरी टोला के प्रधानाध्यापक शेख अनवर हुसैन पर विकास फंड व मध्यान भोजन की राशि में फर्जी निकासी करने का आरोप लगा है। आरोप विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने लगाते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवदेन दिया है। आवेदन में दर्शाया है की प्रधानाध्यक ने विकास फंड व मध्यान भोजन का पैसा निकालने के लिए बिल वाउचर पर अध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर कर निकासी कर लिया है। पैसे की निकासी कैसे हुई इसकी जानकारी नही दिया गया है।
प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में विकास फंड का कोई कार्य भी नही किया है। उसके बाद भी बिल वाउचर पर मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे की निकासी कर लिया है।
दर्शाया है की सीआरपी महेंद्र गुप्ता से शिकायत करने पर विद्यालय जांच किया गया। जांच में दर्जनों वाउचर पर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। जिसके बाद यह मामला सामने आया है।
इस मामले में अध्यक्ष के साथ संयोजिका कुंती देवी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से जांच कर प्रधानाध्यापक पर कार्यवाई की मांग की है।
वहीं पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने बताया की आवेदन मिला है। मामले की जांच की जाएगी। मामला सही पाए जाने पर कार्यवाई होगी।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 351233
Views Today : 27
Total views : 505162