गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
गढ़वा में दो दर्जन से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को सूबे के पीएचईडी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंत्री आवास में आयोजित एक सादे समारोह में सभी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Advertisement
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है। झामुमो ही एकमात्र पार्टी है जो झारखंडी हित की बात करती है। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी है। इसी से प्रेरित होकर हमलोग झामुमो में शामिल हुए हैं। वही मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो ही एकमात्र पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का खयाल रखा जाता है। गढ़वा विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है। गढ़वा को प्रदेश का अग्रणी जिला बनाना उनका मकसद है।
Advertisement








Users Today : 14
Total Users : 350926
Views Today : 15
Total views : 504757