धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
प्रखंड मुख्यालय स्थित राजा तालाब के पुरब और पश्चिम की छोर पर रविवार को सदर पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी ने छठ व्रतियो के बीच नारियल का वितरण किया। मुखिया ने बताया की वह गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने पंचायत के छठ घाटो पर स्वयं पहुंचकर नारियल का वितरण कर रहे है। मुखिया ने कहा की छठ महापर्व निर्जला भुखा प्यासा रहकर जिसमे स्वच्छता का पुरा ख्याल रखा जाता है. वहीं यह व्रत प्राकृतिक रूप से भी मनाया जाता है। मुखिया ने कहा की राजा तालाब के निकट छट करने वाले व्रतधारियो की एक परेशानी को देखते हुए उन्होने विगत वर्ष यह घोषणा किया था की यहां एक छठ घाट की आवश्यकता है और उन्होने घोषणा किया था की छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। मुखिया ने कहा की उनके घोषणा के मुताबिक छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। वहीं छठ पूजा समिती के अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ चुन्नु व मुंद्रीका राम अरूण कुमार नगीना विश्वकर्मा ने बताया की मुखिया महबूब अंसारी सभी पर्व मे वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और सभी वर्ग समुदाय के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। इस दौरान एनाएतुल्लाह अंसारी, बेलाल अंसारी, रफीक अंसारी नंदलाल सोनी, शशि कुमार, चंदेश कुमार, गुड्डु भुइयां, एकरार अंसारी, रसीद अंसारी, मनोज कुमार, दस्तगीर अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 4
Total views : 504646