विसुनपुरा( गढ़वा)/राजू सिंह
थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्तरी में स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दिया। बच्चों के बीच जाकर शिक्षक की तरह यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में सुबह के समय घनी धुंध छाने से दृश्यता कम हो जाती है। जिससे सड़क पर हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। जिनमें बचाव का एकमात्र उपाय यातायात के नियमों का पालन है।
उन्होनें ट्रैफिक नियमों के बारें में बताते हुए कहा कि हमें हमेशा सड़क की बाई ओर चलना चाहिए। सड़क क्रॉस करने से पूर्व दोनों तरफ देखना अनिवार्य है। इसके साथ ही सामने या पीछे से आ रहे वाहन की गति व दूरी का सही अनुमान लगा लेना चाहिए। साइकिल पर चलने वाले बच्चों को कतार में चलना चाहिए। लाल बत्ती पर हमेशा विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गेयरलेस वाहन चलाना चाहिए। जिसके लिए लर्निग लाइसेंस बनवाना चाहिए। 18 से 21 वर्ष तक के बच्चों को वाहन चलाने के लिए लाइट लाइसेंस बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से देश में करोड़ों की लागत से वाहन चालकों की सुविधा हेतु स्पीड लिमिट साईन बोर्ड लगाए गए है। जिनपर अंकित स्पीड के अनुसार अपने वाहन चलाने चाहिए। अधिक तेज व अधिक धीमी गति से गाड़ी चलाना भी कानूनन अपराध है। बाईक चलाते समय हेलमेट व गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बिद्यालय के शिक्षक को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने की बात कही। वही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को जीवन में ट्रैफिक नियमों की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। अंत में थाना प्रभारी ने बच्चों से ट्रैफिक नियमों से संबंधित प्रश्न पूछे।
Advertisement
							
							 
  
 

 
                                    







 Users Today : 7
 Users Today : 7 Total Users : 349057
 Total Users : 349057 Views Today : 22
 Views Today : 22 Total views : 502137
 Total views : 502137