विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र संगठन गढ़वा इकाई के द्वारा माझीगावां ग्राम मे रविवार को संविधान दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुमारी पुजा सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य बताया. उन्होंने कहा कि भारत देश की शासन व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए संविधान है. साथ ही यह गणतंत्र राष्ट्र का आधार भी है. देश के प्रशासन को सुचारू रूप से चलने के लिए नियमों का निर्माण संविधान द्वारा किया जाता है. संविधान के अनुसार मूल शक्ति राष्ट्र की प्रत्येक जनता निहित होती है. संविधान के बारे में युवाओं में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

हमारे देश में जो भी नियम व कानून लागू होते हैं. उसकी नींव संविधान ही है. जिससे समाज को बेहतर बनाया जा सकता है.
वही लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई गयी. जिससे प्रमाण पत्र माय गवर्नमेंट इन पोर्टल से प्राप्त करने की जानकारी दी गयी. साथ ही तीसरा जनजातीय गौरव दिवस पर चर्चा-परीचर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े आंदोलन उलगुलान आंदोलन तथा बिरसा मुंडा के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर लोगों को उनके जीवनी के बारे में जानकारी दी गयी।

Advertisement
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधी अजीत कुमार पांडे. वीरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश कुमार, कमलेश कुमार पांडे, कृष्ण प्रजापति, संतोष यादव, अध्यक्ष रूबी कुमारी, अंजली कुमारी, ब्यूटी कुमारी, अल्का कुमारी, कंचन कुमारी, गिरिजा देवी, अर्चना देवी, कांति देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी सहित कयी ग्रामीण उपस्थित थे.
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 350836
Views Today : 18
Total views : 504639