रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
रंका प्रखंड के सिंगा कला गांव के समीप NH-343 पर टेम्पु पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना में हुरदाग गांव के सरेख कुमार की मौत हो गयी है जबकि टेम्पु चालक रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लाया गया। जहां चिकित्सक ने सरेख कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक रंजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरेख कुमार रोजाना मजदूरी करने के लिए रंका जाता था। आज काम नहीं लगने के कारण सनसाईन पब्लिक स्कूल रंका के टेंपो से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उक्त हादसा हुआ। रंका पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जानकारी लेते हुए टेम्पु को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मुखिया रीमा देवी ने घटना के बाद बताया कि मृतक अत्यंत निर्धन था। मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। मौत के बाद पत्नी के साथ एक बच्चा और उसके पिता बिल्कुल असहाय हो गये हैं। स्थानीय मुखिया ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता करते हुए वाहन की व्यवस्था कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इधर परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।
Advertisement







Users Today : 30
Total Users : 350123
Views Today : 33
Total views : 503728