सगमा(गढ़वा)। प्रखंड प्रमुख के लिये हुये अप्रत्यक्ष चुनाव में बुधवार को बीरबल पंचायत के पंसस सह प्रमुख पद के प्रत्याशी झामुमो समर्थित अजय कुमार साह निर्विरोध प्रखंड प्रमुख निर्वाचित घोषित किये गये। निर्वाची पदाधिकारी सह डीटीओ मनीष कुमार ने निर्विरोध प्रखंड प्रमुख निर्वाचित अजय कुमार साह को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व निर्वाची पदाधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पंसस को शपथ दिलाया। उसके बाद प्रमुख पद के लिये चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनाव में बीरबल पंचायत के पंसस सह प्रमुख पद के प्रत्याशी अजय कुमार साह ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। अजय कुमार साह के खिलाफ किसी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। अंत में निर्वाची पदाधिकारी ने अजय कुमार साह को निर्विरोध प्रखंड प्रमुख निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने सगमा प्रखंड में पहली बार प्रमुख पद पर निर्विरोध जीत हासिल कर एक मिसाल कायम किया है। इससे पहले प्रखंड के लिये हुए चुनाव में काफी खींचतान और गहगामी के बीच चुनाव होता रहा है। हालांकि इस बार भी सुबह दस बजे प्रखंड कार्यालय खुलते ही प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी थी। प्रखंड के सभी 6 पंचायत समिति सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक तथा प्रखंड झामुमो नेता लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार चुनाव में अजय कुमार साह ने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुये शेष पंचायत समिति सदस्यों को भी अपने पक्ष में करने में कामयाब हो गये। लिहाजा वे प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुये।
झामुमो समर्थित अजय कुमार साह बने सगमा प्रखंड प्रमुख
Advertisement
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 348953
Views Today : 21
Total views : 501943